बिहार : नोटबंदी के खिलाफ 6 जनवरी को कांग्रेस का जिलों में धरना

Updated at : 01 Jan 2017 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नोटबंदी के खिलाफ 6 जनवरी को कांग्रेस का जिलों में धरना

पटना : नोटबंदी के खिलाफ नये साल में बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला मुख्यालयों में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिला कमेटियां छह जनवरी को धरना देगी.साथ ही आठ जनवरी को प्रदेश महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, सेवादल एवं इंटक संयुक्त रूप से समाहरणालय में प्रदर्शन करेंगे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी […]

विज्ञापन

पटना : नोटबंदी के खिलाफ नये साल में बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला मुख्यालयों में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिला कमेटियां छह जनवरी को धरना देगी.साथ ही आठ जनवरी को प्रदेश महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, सेवादल एवं इंटक संयुक्त रूप से समाहरणालय में प्रदर्शन करेंगे.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस ने बिहार में शनिवार को जनवरी के प्रथम सप्ताह में नोटबंदी के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की. जानकारी के मुताबिक इसी कड़ी में तीन जनवरी को कांग्रेस के बिहार प्रभारी डॉ. सीपी जोशी भी आयेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश प्रवक्ता एचके वर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दो जनवरी को सभी जिलों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रेस कांफ्रेंस किया जायेगा. तीनजनवरी को प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में राज्य के कांग्रेस कोटे के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, पूर्व विधायकों एवं पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की संयुक्त बैठक बुलायी गयी है.

इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी करेंगे. बैठक में राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी डॉ. सीपी जोशी भी उपस्थित रहेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने जिला स्तर पर आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन