नोटबंदी पर RJD के महाधरना से जदयू-कांग्रेस ने किया अपने को अलग, लालू ने बताया ईगो
पटना : नोटबंदी के खिलाफ राजद का महाधरना बुधवार को दिन के 11 बजे आरंभ हो जायेगा. महाधरना में कांग्रेस और जदयू के नेता शामिल नहीं होंगे. महाधरना में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद भी शामिल होंगे. पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर महाधरना का आयोजन किया है. पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद ने महाधरना के एक […]
पटना : नोटबंदी के खिलाफ राजद का महाधरना बुधवार को दिन के 11 बजे आरंभ हो जायेगा. महाधरना में कांग्रेस और जदयू के नेता शामिल नहीं होंगे. महाधरना में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद भी शामिल होंगे. पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर महाधरना का आयोजन किया है. पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद ने महाधरना के एक दिन पूर्व कहा कि वे नोटबंदी के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचायेंगे. उन्होंने कहा कि बुधवार को आयोजित महाधरना ऐतिहासिक होगा. नोबंदी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता पर उठे सवालों के जवाब में लालू प्रसाद ने कहा कि इगो के कारण विपक्ष एकजुट नहीं हो पा रहा. उन्होंने कहा कि अलग-अलग हों लेकिन उन्हें पहुंचना एक ही जगह है. लालू प्रसाद ने कांग्रेस के नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन को सही करार देते हुए कहा कि नये साल में नोटबंदी के खिलाफ राजद की बड़ी रैली हाेगी. इस रैली में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है. दूसरे नेताओं से भी संपर्क करेंगे. इधर कांग्रेस ने साफ किया है कि उसका नैतिक समर्थन राजद के महाधरना को है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए