Advertisement
छह जिलों में विकसित होंगे पर्यटन केंद्र
पटना. बिहार के छह जिलों में पर्यटन केंद्रों को विकसित किया जायेगा. पर्यटन केंद्रों को विकसित करने को केंद्र सरकार 104 करोड़ देगी. केंद्रीय पर्यटन विकास मंत्रालय ने छहों जिलों के पर्यटन विकास के लिए 21 लाख रुपये की पहली किस्त विभाग को मुहैया करा दी है. केंद्रीय पर्यटन विकास विभाग के पास पटना हार […]
पटना. बिहार के छह जिलों में पर्यटन केंद्रों को विकसित किया जायेगा. पर्यटन केंद्रों को विकसित करने को केंद्र सरकार 104 करोड़ देगी. केंद्रीय पर्यटन विकास मंत्रालय ने छहों जिलों के पर्यटन विकास के लिए 21 लाख रुपये की पहली किस्त विभाग को मुहैया करा दी है. केंद्रीय पर्यटन विकास विभाग के पास पटना हार के जैन व कांवरिया सर्किट के विकास का प्रस्ताव पिछले चार वर्षों से अटका था. पर्यटन विभाग ने 13 दिन पहले पुन: दोनों सर्किटों के विकास का प्रस्ताव भेजा था. केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद जैन सर्किट के पटना, राजगीर, भागलपुर के चंपापुर व नाथ नगर पर्यटक सुविधाओं से लैस होंगे. इसके अलावा कांवरिया सर्किट के तहत सुल्तानगंज, अजगैबी नाथ, धनही, बांका, लुलहा, शिवलोक, जिलेबिया मोड़, तालकेश्वर, सुइया पथ, व इनावरण की कांवरिया-पथों का विकास किया जायेगा.
इसके अलावा कांवरियां सर्किट से जुड़े बांका, भागलपुर और मुंगेर में कांवरियों के विश्राम के लिए विश्राम गृह भी बनाये जाएंगे. बिहार के जैन व कांवरिया सर्किट के विकास के लिए केंद्र स्वदेश-दर्शन अभियान के तहत राशि मुहैया करा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement