BREAKING NEWS
बोर्ड कर्मियों ने बनायी समन्वय समिति
पटना : बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कर्मचारी संघ ने संयुक्त बैठक कर पदाधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय समिति का गठन किया है. समिति में 15 सदस्य होंगे, जो पदाधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं को समिति प्रशासन के समक्ष रखेंगे. समिति के संयोजक कालिदास […]
पटना : बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कर्मचारी संघ ने संयुक्त बैठक कर पदाधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय समिति का गठन किया है.
समिति में 15 सदस्य होंगे, जो पदाधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं को समिति प्रशासन के समक्ष रखेंगे. समिति के संयोजक कालिदास सिन्हा होंगे, जबकि अरविंद कुमार और सुरेश कुमार सिंह सह संयोजक होंगे. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा छवि निर्माण और बेहतरी के लिए उठाये गये कदमों का स्वागत किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement