29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोकामा में बाढ़पीड़ितों का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मोकामा में वास्तविक बाढ़पीड़ितों तक अब तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है और इसमें अनियमितता बरती जा रही है. गुस्साये बाढ़पीड़ितों व किसानों ने प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया़ मोकामा : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता और लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर मोकामा प्रखंड मुख्यालय पर सैकड़ों बाढ़पीड़ितों ने […]

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मोकामा में वास्तविक बाढ़पीड़ितों तक अब तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है और इसमें अनियमितता बरती जा रही है. गुस्साये बाढ़पीड़ितों व किसानों ने प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया़
मोकामा : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता और लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर मोकामा प्रखंड मुख्यालय पर सैकड़ों बाढ़पीड़ितों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. मोकामा की 10 पंचायतों के बाढ़पीड़ितों ने मोकामा प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया और प्रदर्शन किया. बारिश के बावजूद सैकड़ों बाढ़पीड़ितों और महिलाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व मोकामा पश्चिमी जिला पर्षद सदस्य रामदेव यादव कर रहे थे.
प्रदर्शनकारी बाढ़पीड़ितों का आरोप था कि प्रशासन ने बाढ़ राहत वितरण में लाभुकों का चयन करने में घोर अनियमितता तथा पक्षपात किया है, जिसके कारण वास्तविक बाढ़पीड़ितों तक अब तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रशासन दियारे में राहत वितरण के नाम पर खानापूर्ति कर बाढ़पीड़ितों की बड़ी संख्या को यूं ही भटकने के लिए छोड़ दिया है. मोकामा पश्चिमी जिला पर्षद सदस्य रामदेव यादव ने बताया कि मोकामा प्रखंड के नौरंगा जलालपुर, रामपुर डुमरा, मालपुर, शिवनार, बरहपुर, मोर पूर्वी व मोर पश्चिमी बाढ़पीड़ित इलाके हैं, लेकिन इन पंचायतों के सभी पीड़ितों बीच राहत सामग्री नहीं बांटी गयी है.
रामदेव यादव ने फसल क्षति और मकान नुकसान का शीघ्र आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की. मेकरा पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश सिंह निषाद ने कहा कि अब भी कई घरों में पानी जमा है और लोग विस्थापन का दंश झेल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से राहत सामग्री नहीं बांटी गयी है.
बरहपुर के पैक्स अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि बाढ़पीड़ितों की सूची बनाने में घोर अनियमितता और बिचौलियागिरी हुई है. मोकामा प्रखंड के अधिकारियों को दस दिनों के अंदर पीड़ितों की सही सूची बना कर सहायता पहुंचाने का अल्टीमेटम दिया है. बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रखंड कार्यालय पर जमा हुए थे.मौके पर विकास सिंह, महेश्वर यादव, राजेश पासवान, हीरालाल बिंद, मनोहर बिंद, जोखी बिंद, रामस्वरूप यादव आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें