Advertisement
पर्यटन निगमकर्मियों की हड़ताल जारी, वार्ता बेनतीजा
संघ के पदाधिकारियों का समझौता करने से साफ इनकार पटना : नौ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कर्मचारी पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे. निगमकर्मियों ने शुक्रवार को पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. निगमकर्मियों का कहना था कि जब तक मांगें नहीं […]
संघ के पदाधिकारियों का समझौता करने से साफ इनकार
पटना : नौ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कर्मचारी पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे. निगमकर्मियों ने शुक्रवार को पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. निगमकर्मियों का कहना था कि जब तक मांगें नहीं मानी जायेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
वार्ता से संतुष्ट नहीं
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को देर रात पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक उमा शंकर प्रसाद और पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ के बीच लगभग एक घंटे तक हड़ताल को लेकर वार्ता चली. लेकिन, संघ के पदाधिकारियों ने समझौता करने से साफ इनकार कर दिया. प्रबंध निदेशक ने बताया कि प्रबंधन तबादला को छोड़ कर सभी मांगें मानने को तैयार हैं.
एक-दो माह में बोर्ड की बैठक में मुद्दा को रखा जायेगा. क्योंकि, अंतिम फैसला बोर्ड की बैठक में ही होगा. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल को लेकर श्रम आयुक्त ने शुक्रवार को पर्यटन निगमकर्मियों का पक्ष जानने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास
निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. लगभग एक घंटे तक चली बैठक में कोई नतीजाद्यनहीं निकल सका. श्रम आयुक्त ने शनिवार को संघ का निर्णय बताने का समय दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement