Advertisement
पुलिस के लिए हथियार खरीदने का दिया मुख्य सचिव ने निर्देश
पटना : बिहार पुलिस की मोडर्नाइजेशन की मुख्य सचिव ने समीक्षा की. समीक्षा में पुलिस मुख्यालय के अधिकारी और गृह विभाग के प्रधान सचिव मौजूद थे. मुख्य सचिव ने पुलिस मोडर्नाइजेशन मद में स्वीकृत राशि के उपयोग, घटनाओं की जांच के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीद और विभिन्न मामलों में जांच के लिए प्रयोगशाला समेत […]
पटना : बिहार पुलिस की मोडर्नाइजेशन की मुख्य सचिव ने समीक्षा की. समीक्षा में पुलिस मुख्यालय के अधिकारी और गृह विभाग के प्रधान सचिव मौजूद थे. मुख्य सचिव ने पुलिस मोडर्नाइजेशन मद में स्वीकृत राशि के उपयोग, घटनाओं की जांच के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीद और विभिन्न मामलों में जांच के लिए प्रयोगशाला समेत मॉडर्नाइजेशन के लिए पूर्व में लिये गये निर्णय पर अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार आधुनिकीकरण मद में मिली राशि का निर्धारित अवधि में खर्च करने का निर्देश दिया गया.
शुक्रवार को मुख्य सचिव ने राज्य में राज्य में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम, वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ प्रशासी पद वर्ग समिति और कोसी आपदा के बाद चल रहे कोसी पुनर्वास कार्यक्रम की समीक्षा विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ की. बोध गया में पर्यटन और पर्यटक सुविधा के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ विमर्श किया. उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement