Advertisement
बच्चों के बीच मना राहुल का जन्मदिन
पटना.कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन दीघा स्थित अनाथ आश्रम टीम सेंटर के बच्चों के साथ मनाया गया. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से अनाथ आश्रम के बच्चों को भोजन कराने के साथ उनके बीच मिठाइयां बांटी गयी. उधर, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ट्वीट कर जन्मदिन की […]
पटना.कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन दीघा स्थित अनाथ आश्रम टीम सेंटर के बच्चों के साथ मनाया गया. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से अनाथ आश्रम के बच्चों को भोजन कराने के साथ उनके बीच मिठाइयां बांटी गयी. उधर, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आशीष ने बच्चों को राहुल गांधी के बारे में बताया. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 46वें जन्म दिन पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने कीकामना की.
राहुल गांधी के जन्म दिन को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए. सदाकत आश्रम में उत्साह के माहौल में केक काटकर उनका जन्म दिन मनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा व आइटी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कांग्रेसियों को केक खिलाया. मौके पर बच्चों के बीच स्कूल बैग, किताब, कलम, पेंसिल व टॉफी बांटी गयी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार व आरएसएस की नीतियों से देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है.
कांग्रेस में एक व्यक्ति, एक पद को लेकर विवाद गहराया
पटना. कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को लेकर विवाद गहरा रहा है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने अशोक चौधरी के पार्टी अध्यक्ष व मंत्री पद पर होने का सवाल उठाकर विवाद खड़ा कर दिया है.
निखिल कुमार ने सवाल उठाये कि कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत चलता है. अशोक चौधरी दो-दो पद पर काबिज है. अगर कांग्रेस आलाकमान चाहेंगे तभी कोई व्यक्ति दो पद पर रह सकता है. ऐसे में इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को निर्णय लेने का अधिकार है.
अगर वे चाहें तो कोई ऐतराज नहीं है. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष व मंत्री दोनों पद फूल टाइम का है. पूर्व सांसद निखिल के उठाये गये सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा व आइटी मंत्री डॉ.अशोक चौधरी ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की इच्छा से प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं.
बिहार सरकार में मंत्री का पद उन्हें महागंठबंधन की सरकार बनने के समय कांग्रेस आलाकमान के साथ राजद व जदयू के समझौते के आधार पर मिला है. उन्होंने कहा कि निखिल कुमार वरिष्ठ नेता हैं. अगर कोई ऐतराज है तो उन्हें सोनिया व राहुल के समक्ष उठाना चाहिए. मीडिया के समक्ष क्यों उठा रहे हैं.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा व आइटी मंत्री डा़ अशोक चौधरी ने कई मौके पर यह बात कह चुके हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हर निर्देश का पालन करेंगे. अगर उनसे दो में एक पद चुनने के लिए कहा जायेगा तो वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को संभालने के लिए तैयार हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement