Advertisement
बिप्रसे के 13 अधिकारियों का तबादला
पटना : चार लोक अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समेत बिप्रसे के 13 अफसरों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दाउदनगर, औरंगाबाद के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संदीप कुमार को पुन: आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर तैनात करने का निर्देश जारी किया […]
पटना : चार लोक अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समेत बिप्रसे के 13 अफसरों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दाउदनगर, औरंगाबाद के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संदीप कुमार को पुन: आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर तैनात करने का निर्देश जारी किया गया है.
वहीं बांका के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवीन कुमार को उप सचिव राजस्व पर्षद, खगड़िया के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार को उप सचिव स्वास्थ्य विभाग, औरंगाबाद के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विनोदानंद झा को उपनिदेशक शहरी गरीबी उन्मूलन, नगर विकास विभाग और वैशाली के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार को उप सचिव ग्रामीण विकास विभाग में तबादला किया गया है.
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के उप सचिव कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बांका, श्रम संसाधन विभाग के उप सचिव विजय कुमार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी खगड़िया, ग्रामीण विकास विभाग के गजेंद्र कुमार मिश्रा को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी औरंगाबाद, पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे प्रमोद कुमार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी वैशाली, मढ़ौरा, सारण के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजय कुमार को ओएसडी मानव संसाधन और बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, पटना, कैमूर जिले के मोहनिया भूमि सुधार उप समाहर्ता अविनाश कुमार को आपदा प्रबंधन विभाग में ओएसडी, औरंगाबाद के वरीय उपसमाहर्ता तेज नारायण राय को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दाउद नगर, औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर के वरीय उपसमाहर्ता अनिल कुमार तिवारी को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मढ़ौरा, सारण में तबादला किया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement