Advertisement
विधानमंडल का बजट सत्र आज से, कल पेश होगा बजट
पटना : बजट सत्र के पहले दिन संयुक्त अधिवेशन होगा जिसे राज्यपाल रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे. राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की चालू योजनाएं और अगले वित्तीय वर्ष में लागू होने वाली विकास योजनाओं का खांका होगा. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सरकार के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम […]
पटना : बजट सत्र के पहले दिन संयुक्त अधिवेशन होगा जिसे राज्यपाल रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे. राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की चालू योजनाएं और अगले वित्तीय वर्ष में लागू होने वाली विकास योजनाओं का खांका होगा.
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सरकार के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है. पहले दिन ही वित्त मंत्री सदन पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण जारी करेंगे. सत्र के दूसरे दिन 26 फरवरी को बिहार का अगले वित्तीय साल का बजट पेश किया जायेगा. महागंठबधन की सरकार में वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी पहली बार राज्य का बजट पेश करेंगे.
25 फरवरी : राज्यपाल का अभिभाषण, आर्थिक सर्वेक्षण पेश और शोक प्रस्ताव.
26 फरवरी : वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट पेश, इसके बाद 2015-16 का तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी और राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद विवाद.
29 फरवरी : राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद
01 मार्च : 2016-17 के बजट पर सामान्य विमर्श
02 मार्च : बजट पर सामान्य विमर्श व सरकार का उत्तर
03 मार्च : चालू वत्ति वर्ष 2015-16 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद विवाद, सरकार का उत्तर तत्संबंधी विनियोग विधेयक
04 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
08 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद
09 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
10 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
11 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
14 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
15 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
16 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
17 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
18 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
21 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
28 मार्च : 2016-17 के आय -व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद विवाद तथा मतदान
29 मार्च: 2016-17 के आय -व्ययक से संबंधित विनियोग विधेयक पर वाद विवाद तथा सरकार का उत्तर
30 मार्च और 31 मार्च : राजकीय विधेयक एवं अन्य रज्कीय कार्य
01 अप्रैल : गैर सरकारी संकल्प
04 अप्रैल : गैर सरकारी कार्य.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement