36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दीघा पुल : कल से बदले समय पर दौड़ेंगी ट्रेनें

पटना : दीघा पुल पर चलने वाली ट्रेनें रविवार से बदले समय पर चलेंगी. सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने बताया कि तकनीकी कारणों से हो रहा है. यह है समय सारणी… 55209 गोरखपुर- पाटलिपुत्र अब सुबह 10.20 बजे पाटलिपुत्र से खुल कर दोपहर 1.10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. मुजफ्फरपुर से गोरखपुर का समय पूर्ववत रहेगा. 55210 […]

पटना : दीघा पुल पर चलने वाली ट्रेनें रविवार से बदले समय पर चलेंगी. सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने बताया कि तकनीकी कारणों से हो रहा है. यह है समय सारणी…
55209 गोरखपुर- पाटलिपुत्र अब सुबह 10.20 बजे पाटलिपुत्र से खुल कर दोपहर 1.10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. मुजफ्फरपुर से गोरखपुर का समय पूर्ववत रहेगा.
55210 नरकटियागंज से अपने निर्धारित समय पर चल कर हाजीपुर पहुंचेगी. हाजीपुर से यह 09.17 बजे खुल कर 09.55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
15201/15202 पाटलिपुत्र-नरकटियागंज-रक्सौल इंटरसिटी हाजीपुर-पाटलिपुत्र के बीच बदले समय से चलेगी. अब यह ट्रेन 15201 शाम 04.55 में पाटलिपुत्र से खुल कर छह बजे हाजीपुर पहुंचेगी और हाजीपुर से 15202 सुबह 10.25 बजे खुल कर 11.25 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
75216 बरौनी पाटलिपुत्र डेमू पैसेंजर पाटलिपुत्र से सुबह 08.50 बजे खुल कर 09.26 बजे हाजीपुर पहुंचेगी और 75215 शाम 06.15 बजे हाजीपुर से चल कर शाम सात बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
55015/55042 पाटलिपुत्र नरकटियागंज व गोरखपुर पाटलिपुत्रा पैसेंजर के समय में भी बदलाव हुआ है. 55015 शाम 05.20 में पाटलिपुत्र से चल कर शाम 06.06 बजे हाजीपुर पहुंचेगी, वापसी में 55042 शाम 03.44 में हाजीपुर से चल कर शाम 05.25 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. हाजीपुर नरकटियागंज और मुजफ्फरपुर गोरखपुर के बीच समय पूर्ववत.
55007 पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर पाटलिपुत्र से शाम 05.45 बजे खुल कर शाम 06.27 बजे परमानंदपुर पहुंचेगी, जबकि 55008 परमानंदपुर से सुबह 10.15 बजे खुल कर सुबह 11 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. परमानंदपुर व गोरखपुर के बीच समय पहले की भांति रहेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें