विशेष विद्यालय अध्यापक परीक्षा में 7010 हुए शामिल
Updated at : 29 Jan 2026 8:35 PM (IST)
विज्ञापन

विशेष विद्यालय अध्यापक के कुल 7279 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा हुई, जिसमें कक्षा एक से पांचवीं के लिए 5534 और कक्षा छठी से आठवीं के लिए 1745 पद शामिल हैं
विज्ञापन
संवाददाता,पटना
बीपीएससी ने विशेष विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा गुरुवार को आयोजित की. परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व तक ही प्रवेश दिया गया. विशेष विद्यालय अध्यापक के कुल 7279 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा हुई, जिसमें कक्षा एक से पांचवीं के लिए 5534 और कक्षा छठी से आठवीं के लिए 1745 पद शामिल हैं. इसमें 7364 अभ्यर्थियों में 7010 उपस्थित हुए. परीक्षा दो शिफ्टों में हुई. पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12:30 बजे तक प्राइमरी टीचर (क्लास 1–5) के लिए हुई. इसमें हिंदी, उर्दू, बंगाली की परीक्षा हुई. दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक मिडिल टीचर (क्लास 6–8) के लिए परीक्षा हुई. इसमें गणित व विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न औसत थे.जिला खेल पदाधिकारी परीक्षा में 304 परीक्षार्थी हुए उपस्थित
इसके साथ ही गुरुवार को बीपीएससी ने खेल विभाग, बिहार के अधीन बिहार खेल सेवा संवर्ग में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा 30 जनवरी को भी आयोजित की जायेगी. जिला खेल पदाधिकारी के लिए 454 में 304 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. वहीं, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के लिए 548 परीक्षार्थियों में 482 उपस्थित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




