बिहार में लीची उत्पादन के लिए इग्नू ने खोला सेंटर

मुजफ्फरपुर : कहते हैं कि फलों का राज आम है तो फलों की रानी लीची. बिहार के मुजफ्फरपुर में शाही लीची के अलावा कई किस्मों के लीचियों का उत्पादन होता है. लीचियों के बगानों से भरे मुजफ्फरपुर में लीची अनुसंधान केंद्र सरकार ने पहले ही खोल रखे हैं. अब लीची की गुणवत्ता और उसके बारे […]
मुजफ्फरपुर : कहते हैं कि फलों का राज आम है तो फलों की रानी लीची. बिहार के मुजफ्फरपुर में शाही लीची के अलावा कई किस्मों के लीचियों का उत्पादन होता है. लीचियों के बगानों से भरे मुजफ्फरपुर में लीची अनुसंधान केंद्र सरकार ने पहले ही खोल रखे हैं. अब लीची की गुणवत्ता और उसके बारे में ज्यादा जानने के लिए सरकार की ओर से एक और पहल की गयी है.
मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी में इंदिरा गांधी ओपेन यूनिवर्सिटी का केंद्र खोला गया है. केंद्र में जैविक खेती के अलावा प्लांटेशन और मैनेजमेंट की भी पढ़ाई होगी. इतना ही नहीं लीची किसानों को खेती की अद्यतन जानकारी मिलती रहे इसके लिए अनुसंधान केंद्र लीची समाचार नाम से एक पत्रिका का भी प्रकाशन करेगा. इस पत्रिका में लीची किस्मों के अलावा उसके किसानों से जुड़ी समस्याओं का जिक्र होगा. पत्रिका में लीची उत्पादन को बढ़ाने के अलावा बहुत सारी जानकारियां किसानों को दी जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




