Advertisement
पाक से आयी संगत पहुंची हांडी साहिब
दानापुर : नव वर्ष पर पाकिस्तान के पेशावर से सिख श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को हांडी साहिब गुरुद्वारा दर्शन करने पहुंचा. 38 सिख संगतों का जत्था सरदार जसपाल सिंह के नेतृत्व में पेशावर से हांडी साहिब आया है़ जत्थे में 15 पुरुष, 13 महिलाएं व बच्चे शामिल है़ हांडी साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेक जत्थे […]
दानापुर : नव वर्ष पर पाकिस्तान के पेशावर से सिख श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को हांडी साहिब गुरुद्वारा दर्शन करने पहुंचा. 38 सिख संगतों का जत्था सरदार जसपाल सिंह के नेतृत्व में पेशावर से हांडी साहिब आया है़ जत्थे में 15 पुरुष, 13 महिलाएं व बच्चे शामिल है़
हांडी साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेक जत्थे ने आशीर्वाद लिया़ सरसदार जसपाल सिंह व मोहन सिंह ने बताया कि खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के बालक अवस्था के चरण चिह्न का दर्शन कर आशीष लिया़ गुरुद्वारा के ग्रंथी सतलोक सिंह व दिलीप सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया. लंगर में जत्था ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण की़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement