35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दानापुर, बक्रिम, प्रखंड अध्यक्ष राजद अध्यक्ष का चुनाव

दानापुर, बिक्रम, प्रखंड अध्यक्ष राजद अध्यक्ष का चुनाव डॉ इम्तियाज अहमद खान बने राजद नगर अध्यक्ष दानापुर. हाथीखाना मोड़ के पास रविवार को राजद नगर अध्यक्ष का चुनाव कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ इम्तियाज अहमद खान उर्फ बबन खान को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया़ साथ ही उपाध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ पिंकू यादव व […]

दानापुर, बिक्रम, प्रखंड अध्यक्ष राजद अध्यक्ष का चुनाव डॉ इम्तियाज अहमद खान बने राजद नगर अध्यक्ष दानापुर. हाथीखाना मोड़ के पास रविवार को राजद नगर अध्यक्ष का चुनाव कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ इम्तियाज अहमद खान उर्फ बबन खान को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया़ साथ ही उपाध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ पिंकू यादव व नगर युवा उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव को सर्वसम्मति से चुना चुनाव गया. कौशलेंद्र बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष दनियावां. प्रखंड के राजद के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कौशलेंद्र प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से चुना गया. यह जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार विद्यार्थी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ने . यमुना प्रसाद बने राजद प्रखंड अध्यक्षबिक्रम. रविवार को डाकबंगला के प्रांगण में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से बुद्धूछपरा गावं निवासी यमुना प्रसाद को राजद का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. राजकुमार यादव बने राजद प्रखंड अध्यक्ष बिहटा. राजद की ओर से ज्योति सदन श्रीरामपुर में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. इसमें पार्टी की ओर से बैठक की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी मुनेश्वर यादव ने किया. अशोक यादव ने राजकुमार यादव के नाम का प्रस्ताव लाया,जिसे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया. विमल कुमार महतो दूसरी बार बनें नगर अध्यक्ष मोकामा. गांधी हरिजन स्कूल मोकामा घाट में मोकामा नगर निर्वाचन पदाधिकारी उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मोकामा नगर इकाई के राजद कार्यकताओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विमल कुमार महतो को राजद मोकामा नगर अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लाया गया, जिसे सबों ने हाथ उठा कर समर्थन किया. विमल कुमार महतो दूसरी बार लागातार राजद मोकामा नगर अध्यक्ष बनाये गये हैं. नवाब आलम तीसरी बार निर्विरोध बने राजद नगर अध्यक्ष खगौल. रविवार को खगौल के जयराम बाजार स्थित बालिगा मध्य विद्यालय के प्रांगण में गहमा-गहमी के बीच रंगकर्मी नवाब आलम, अधिवक्ता को तीसरी बार निर्विरोध खगौल राजद नगर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें