67th BPSC Admit Card: बीपीएससी 67वीं प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 अप्रैल से, सेंटर के बारे में जानें...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2022 4:11 PM

विज्ञापन

BPSC 67th Pre Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकेगा. आयोग ने इसे लेकर सूचना जारी कर दिया है. बीपीएससी आगामी 8 मई को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करेगा.

विज्ञापन

BPSC 67th Pre Admit Card 2022: 67 वीं बीपीएससी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना आयोग ने जारी कर दी है. प्री परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब 25 अप्रैल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे डाउनलोड किया जा सकता है. आगामी 8 मई को बीपीएससी 67वीं प्री परीक्षा का आयोजन होना है.

बीपीएससी 67वीं प्री परीक्षा की संभावित तिथि कइ बार बदली. लेकिन अब ये परीक्षा आगामी 8 मइ को आयोजित की जाएगी. प्रदेश के 38 जिलों में इस परीक्षा के सेंटर बनाये जाएंगे. कुल 1083 केंद्रों पर ये परीक्षा आयोजित की जाएगी. 8 मई को अपराह्न 12:00 बजे से 2:00 बजे तक इस परीक्षा का आयोजन होना है. बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.nic पर अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

undefined

बता दें कि बीपीएससी 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के तहत सरकार के अधीन आने वाले 802 पदों को भरा जाएगा. इस बार पदों को एक-एक करके छह बार बढ़ाया गया. करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है. बीपीएससी के लिए महिला अभ्यर्थियों के अंदर भी उत्साह देखा जा रहा है. हर साल महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस बार 1 लाख 82 हजार के करीब महिला अभ्यर्थी आवेदक बनी हैं.

गौरतलब है कि 67वीं प्री परीक्षा में शामिल होने के लिए इस बार आयोग के पास 6 लाख 2 हजार 221 आवेदन आये. अभ्यर्थी इस बार रिकॉर्ड संख्या में आवेदन किये हैं. कोरोनाकाल के कारण पहले परीक्षा की तिथि तय करने में बाधा आइ. वहीं सीबीएसई की इंटरनल परीक्षा के कारण भी परीक्षा की संभावित तिथि को टाला गया. अंतत: अब 8 मई को ये परीक्षा आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन