27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रामदेव प्रसाद पंचतत्व में विलीन

रामदेव प्रसाद पंचतत्व में विलीनपटना. भाजपा नेता व राज्य में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे एवं बिहार राज्य बाल श्रमिक के पूर्व अध्यक्ष रामदेव प्रसाद का अंतिम संस्कार बुधवार को गुलबी घाट पर कर दिया गया. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र धर्मेन्द्र यादव ने दिया . श्री प्रसाद का निधन मंगलवार की देर रात […]

रामदेव प्रसाद पंचतत्व में विलीनपटना. भाजपा नेता व राज्य में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे एवं बिहार राज्य बाल श्रमिक के पूर्व अध्यक्ष रामदेव प्रसाद का अंतिम संस्कार बुधवार को गुलबी घाट पर कर दिया गया. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र धर्मेन्द्र यादव ने दिया . श्री प्रसाद का निधन मंगलवार की देर रात हो गया था. वे पिछले तीन–चार दिनों से एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती थे. बुधवार की सुबह से उनके कंकड़बाग स्थित आवास उनके शुभेच्छु एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी . वे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके थे. अंतिम संस्कार में गुलबी घाट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह डा. मोहन सिंह, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष श्री चन्देश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता सिन्हा, भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री शिव नारायण प्रसाद, प्रदेश महामंत्री प्रो. सूरज नंदन कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत, पूर्व सांसद कामेश्वर पासवान, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक राजीव रंजन, भाजपा नेता अनिल शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह सहित श्री प्रसाद के परिवार के सदस्य एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे . भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजय मयूख, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, लालबाबू प्रसाद, प्रदेश महामंत्री डा. संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र सिंह , संजय सिंह चन्द्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर, डा. योगेन्द्र पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, राजीव रंजन, भारतीय मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष मुन्ना चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है.मजदूर एकता के सेतु थे रामदेव प्रसाद : मंगल पटना. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामदेव प्रसाद के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुये कहा कि वे मजदूर एकता के सेतु थे . मजदूरों को एकजुट करने की उनमें अद्भुत क्षमता थी .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें