28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

खेल मैदान में कूड़ा फेंके जाने पर प्राचार्य का घेराव

फतुहा. स्थानीय इंटरस्तरीय विद्यालय के प्राचार्य का स्थानीय लोगों ने घेराव किया. लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि विद्यालय के खेल मैदान को लावारिस छोड़ देने के कारण वहां गंदगी का अंबार लग गया है. जानकारी के अनुसार वर्षों पूर्व से ही प्रबंधन द्वारा विद्यालय को चहारदीवारी कर सेफ कर लिया गया […]

फतुहा. स्थानीय इंटरस्तरीय विद्यालय के प्राचार्य का स्थानीय लोगों ने घेराव किया. लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि विद्यालय के खेल मैदान को लावारिस छोड़ देने के कारण वहां गंदगी का अंबार लग गया है. जानकारी के अनुसार वर्षों पूर्व से ही प्रबंधन द्वारा विद्यालय को चहारदीवारी कर सेफ कर लिया गया , पर खेल मैदान को छोड़ दिया गया. इसके कारण खेल मैदान असामाजिक तत्वों के साथ–साथ जुआरियों व शराबियों का अड्डा बन गया. इधर ,कुछ माह पूर्व से खेल मैदान में स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य द्वार पर गेट नहीं रहने के कारण कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया गया है.
इससे मार्निंग वाक के लिए आनेवाले लोगों को परेशानी हो रही है. इसी को लेकर आक्रोशित नेमन सिंह, चंदू गोप, युगेश्वर प्रसाद, तेजू यादव आदि ने विद्यालय के प्राचार्य डाॅ अरुण कुमार सिंह का घेराव किया.
इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य डाॅ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी, अंचलाधिकारी, स्थानीय थाना के साथ–साथ कई बार स्थानीय विधायक को भी इस संबंध में जानकारी दी पर अब तक कोई पहल नहीं हुई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें