27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस ने भी मनायी जयंती

पटना : प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 131 वीं जयंती मनायी गयी. इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. जयंती समारोह की अध्यक्षता करते प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा व आइटी मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि उनकी […]

पटना : प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 131 वीं जयंती मनायी गयी. इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. जयंती समारोह की अध्यक्षता करते प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा व आइटी मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि उनकी सरलता, सादगी व विद्वता की ख्याति देश ही नहीं विदेश में भी रही. वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे.
जयंती समारोह पर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. समारोह में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा, पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, विधायक अमिता भूषण, भावना झा, रामदेव राय, अजित शर्मा, बंटी चौधरी, विनय वर्मा व सुदर्शन कुमार, प्रवक्ता एचकेवर्मा, हरखु झा, विनोद सिंह यादव, सुमन कुमार मल्लिक, राजेश राठौड़, जया मिश्रा, जीवानंद झा, उदय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
पटना हाइकोर्ट परिसर में मनी जयंती
पटना. स्थानीय मार्बल हाॅल में वकीलों ने अधिवक्ता दिवस मनाया. मौके पर वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा, आशुतोष रंजन पांडेय एवं अन्य वकीलों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया. वहीं टीके घोष अकादमी राजकीय उच्च विद्यालय में जयंती मनायी गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें