Bihar IPS Transfer: बिहार में 62 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, अवकाश कुमार बने पटना के नए एसएसपी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Dec 2024 9:43 PM

विज्ञापन

बिहार में 62 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Bihar IPS Transfer: बिहार में 62 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. आइये जानते हैं किस आईपीएस को कहां भेजा गया है.

विज्ञापन

Bihar IPS Transfer: बिहार में शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 62 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया. इसमें पटना सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है. अवकाश कुमार पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं. इसकी अधिसूचना गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने भी जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन को अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) बनाया गया है. जबकि, अमित कुमार जैन को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अपराध अनुसंधान विभाग का दायित्व दिया गया है.

जानिए किस आईपीएस को मिली कहां की जिम्मेदारी

अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) से हटाकर अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) तथा अवकाश कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक से हटाकर पटना का एसएसपी बनाया गया है. इसके अलावा, एसएसपी, भागलपुर आनंद कुमार को एसएसपी गया, एसपी (अपराध अनुसंधान विभाग) रवि रंजन कुमार को समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, मनोज कुमार तिवारी को सीतामढ़ी एसपी के दायित्व से हटाकर अपराध अनुसंधान विभाग का एसपी बनाया गया है.

योगेंद्र कुमार को मधुबनी का एसपी, हरिमोहन शुक्ल को कैमूर का एसपी, ललित मोहन शर्मा को वैशाली का एसपी, प्रेरणा कुमार को नवगछिया का एसपी, अमित रंजन को सीतामढ़ी का एसपी, आलोक को दरभंगा (ग्रामीण) का एसपी, मदन कुमार आनंद को जमुई का एसपी, अंजनी कुमार को अररिया का एसपी, विक्रम सिहाग को पटना (ग्रामीण) का एसपी बनाया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मुंगेर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संजय कुमार को आर्थिक अपराध इकाई (साइबर क्राइम) का डीआईजी, बेगूसराय के डीआईजी विकास कुमार को विशेष निगरानी का डीआईजी, शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीआईजी, तिरहुत के डीआईजी बाबूराम को पटना का डीआईजी (कार्मिक) का दायित्व सौंपा गया है. चंपारण के डीआईजी जयंत कांत को अपराध अनुसंधान विभाग का डीआईजी तथा खगड़िया के एसपी चंदन कुमार कुशवाहा को तिरहुत क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दरभंगा से दो सीए को किया गिरफ्तार, करोड़ों के हेराफेरी का है मामला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन