28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चित्रगुप्त प्रतिमा का हुआ विसर्जन

पटना : भगवान चित्रगुप्त पूजा के अगले दिन शनिवार को सभी प्रतिमाओं का देर शाम विसर्जन कर दिया गया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से सभी प्रतिमाओं को सहाय सदन के सामने एकत्र किया गया. इसमें नासरीगंज स्थित श्री चित्रगुप्त सभा, आशियाना नगर चित्रगुप्त महापरिवार, अंबेदकर पथ के चित्रांश जन कल्याण समिति और चित्रगुप्त […]

पटना : भगवान चित्रगुप्त पूजा के अगले दिन शनिवार को सभी प्रतिमाओं का देर शाम विसर्जन कर दिया गया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से सभी प्रतिमाओं को सहाय सदन के सामने एकत्र किया गया.
इसमें नासरीगंज स्थित श्री चित्रगुप्त सभा, आशियाना नगर चित्रगुप्त महापरिवार, अंबेदकर पथ के चित्रांश जन कल्याण समिति और चित्रगुप्त सेवा समिति रूकनपुरा, नव चेतना चित्रांश परिषद, चित्रगुप्त महापरिवार यारपुर समेत दो दर्जनों से अधिक संस्थाओं की प्रतिमाओं का एक साथ विसर्जन किया गया. मौके पर भाजपा विधायक नितिन नवीन, विधान पार्षद संजय मयूख, विधायक विनय वर्मा, संजीव चौरसिया, डा मनोज संडवार, रविनंदन सहाय, वायएन मल्लिक, राजीव रंजन सिन्हा, शालिनि सिन्हा व नीता सिन्हा आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें