Advertisement
जंगलराज का हौआ खड़ा कर भटका रही है भाजपा : हनुमंत
पटना : कांग्रेस से राज्य सभा सदस्य व पार्लियामेंटरी फोरम फॉर ओबीसी के संयोजक बी हनुमंत राव ने सदाकत आश्रम में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा़ पिछले दस साल में न्याय के साथ विकास हुआ है़ उन्होंने कहा कि भाजपा बेवजह जंगलराज का हौआ खड़ा कर रही है़ जंगलराज […]
पटना : कांग्रेस से राज्य सभा सदस्य व पार्लियामेंटरी फोरम फॉर ओबीसी के संयोजक बी हनुमंत राव ने सदाकत आश्रम में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा़ पिछले दस साल में न्याय के साथ विकास हुआ है़ उन्होंने कहा कि भाजपा बेवजह जंगलराज का हौआ खड़ा कर रही है़
जंगलराज कभी का खत्म हो गया़ जंगलराज की बात कह कर भाजपा लोगों को भटकाने का काम कर रही है़ भाजपा के रवैये को पहचान कर बिहार की जनता महागंठबंधन के पक्ष में वोट कर रही है़ आगे भी दो चरणों में महागंठबंधन को पर्याप्त बहुमत मिलेगा़ राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागंठबंधन की सरकार बनेगी़ विगत एक सप्ताह से वे विभिन्न इलाके में घुम रहे है़ं लोगों का रूझान महागंठबंधन के पक्ष में है़ भाजपा के शासन से क्षुब्ध होकर साहित्यकार सम्मान लौटा रहे है़
इसके खिलाफ वे प्रोटेस्ट कर रहे है़ उन्होंने भाजपा के झूठे वादे, धोखा से बिहार की जनता को सचेत रहते हुए महागंठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की है़ मौके पर चंदन बागची, एचकेवर्मा, विनोद कुमार सिंह यादव व लाल बाबू लाल उपस्थित थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement