Advertisement
भाकपा माओवादी ने चुनाव बहिष्कार का किया आह्वान
पटना : भाकपा माओवादी बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी ने चुनाव का बहिष्कार करने का जनता से आह्वान किया है़ कमेटी ने जनवादी व्यवस्था करने को कहा है़ वोट के जरिये केवल सरकार का रंग बदलता है़ शोषण-शासन बंद नहीं होता है़ व्यवस्था परिवर्तन हेतु हथियारबंद कृषि क्रांति के पथ पर आगे बढ़े़ कमेटी ने कहा […]
पटना : भाकपा माओवादी बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी ने चुनाव का बहिष्कार करने का जनता से आह्वान किया है़ कमेटी ने जनवादी व्यवस्था करने को कहा है़ वोट के जरिये केवल सरकार का रंग बदलता है़
शोषण-शासन बंद नहीं होता है़ व्यवस्था परिवर्तन हेतु हथियारबंद कृषि क्रांति के पथ पर आगे बढ़े़ कमेटी ने कहा है कि चुनाव के जरिये सरकार बदल कर जनता की एक भी बुनियादी समस्या का हल नहीं होता है़ जल, जमीन व जंगल पर अपना हक कायम करने के लिए मजदूर, किसान को अपना राज बनाना है़ वोट का बहिष्कार कर पुलिस राज को ध्वस्त करे़
जनता का राज कायम करे़ं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाबनाने के लिए मौजूदा भ्रष्ट व्यवस्था को ध्वस्त करना है़ फासीवादी मोदी सरकार के जनविरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ जनप्रतिरोध संघर्ष का निर्माण करना है़ विधान सभा चुनाव की घोषणा के साथ सभी पार्टियां सिद्धांत विहीन गठजोड़ करने के साथ टिकटों की खरीद बिक्री खुब की है़
महंगाई, बेकारी, गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार, विस्स्थापन, पलायन आदि के लिए एक दूसरे को जिम्मेवार ठहराते हुए कीचड़ उछालने में लगे है़ं लोकतंत्र कह कर डींग हांका जा रहा है़ यह लोकतंत्र अर्द्ध उपनिवेशिक व अर्द्ध सामंती व्यवस्था तथा साम्राज्यवादी, सामंतवादी शोषण पर आधारित समाज व्यवस्स्था की उपज है़ जहां दिखावा छोड़ कर असली लोकतंत्र का नामो निशान नहीं है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement