27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार विस चुनाव : भाकपा ने 5 चरणों के लिए जारी की 81 प्रत्याशियों की सूची

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बुधवार को 81 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. पटना के जनशक्ति भवन में सूची जारी करते हुए भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने बताया कि आगामी 21 सितंबर तक दूसरी और अंतिम सूची भी जारी कर दी जायेगी. गौर हो कि […]

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बुधवार को 81 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. पटना के जनशक्ति भवन में सूची जारी करते हुए भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने बताया कि आगामी 21 सितंबर तक दूसरी और अंतिम सूची भी जारी कर दी जायेगी. गौर हो कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में छह वाम दल मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने बताया कि इस बार निर्वतमान विधायक अवधेश रॉय को पुन: बछवारा और पूर्व विधायक राम नरेश पांडेय को हरलाखी से प्रत्याशी बनाया गया है.

भाकपा ने आज 81 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें मात्र एक महिला शोभा पासवान को जगह मिली है. वह मटिहानी सीट से प्रत्याशी बनायी गयी हैं. भाकपा ने इस बार 48 नये युवा चेहरों को भी प्रत्याशी बनाया है. वहीं, विधान सभा चुनाव में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी प्रचार-अभियान में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी. भाकपा प्रत्याशियों के पक्ष में सुधाकर रेड्डी, अमरजीत कौर, अतुल कुमार अंजान और एबी बर्द्धन सहित कई शीर्ष नेता चुनाव प्रचार करेंगे. भाकपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने सिर्फ दिल्ली से ही पार्टी के शीर्ष नेता नहीं आयेंगे, बल्कि मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और यूपी के भी कई भाकपा नेता आयेंगे. ऐसे नेताओं में गुरुदास दास गुप्ता, डी राजा, नरेंद्र कुमार, अजीत पासा, प्रमोद पांगा, एबी बर्द्धन, आरसीपी सिंह, एनई राजा और इम्तियाज आदि शामिल हैं. पार्टी के शीर्ष नेताओं का बिहार दौरा इसी हफ्ते से शुरू हो जायेगा.

भाकपा के घोषित प्रत्याशी एक नजर में
प्रथम चरण :
विधान सभा प्रत्याशी
वारिश नगर रामचंद्र महतो
मौरवा रामप्रीत पासवान
रोसड़ा (सु) इंदल पासवान
चेरिया बरियारपुर मो. अब्दुल हफीज खां
वछबाड़ा अवधेश कुमार रॉय
तेघड़ा राम रतन सिंह
मटिहानी शोभा पासवान
बखरी (सु) सूर्यकांत पासवान
अलौली (सु) मनोज सदा
गोपालपुर ब्रम्हदेव यादव
पीरपैंती (सु) स्मृति कुमार झा
सुल्तानगंज दिनेश चंद्र दिवाकर
धोरैया (सु) मुनीलाल पासवान
तारापुर सागर सुमन
सूर्यगढ़ा प्रमोद शर्मा
शेखपुरा कृष्णनंदन यादव
बरबीघा राजेश्वरी प्रसाद
गोविंदपुर राम कृष्ण महतो
वारसलीगंज राम किशोर शर्मा
सिकंदरा (सु) गिरिजा चौधरी
जमुई रुपेश कुमार सिंह

दूसरा चरण :
भभुआ बलराम चौबे
करगहर महेंद्र प्रसाद गुप्ता
दिनारा रघुनाथ प्रसाद सिंह
गोह सुरेश प्रसाद यादव
नवीनगर रामाशीष पासवान
औरंगाबाद सिनेश सिन्हा
रफीगंज मो. कासिम
बोध गया (सु) जानकी पासवान
गया टाउन मसऊद मंजर
बेलागंज कुमार जीतेंद्र
अतरी सीताराम प्रसाद यादव
वजीरगंज कृष्णदेव यादव

तीसरा चरण :
बनियापुर मैनेजर प्रसाद यादव
गरखा (सु) शिवजी दास
अमनौर नंद कुमार गिरि
सोनपुर सुखनंदन सिंह राठौर
लालगंज इंदुभूषण सिंह विनय
महुआ विश्वनाथ विपल्लवी
अस्थावां सत्येंद्र कृष्णन
राजगीर (सु) अमित पासवान
मोकामा राजू प्रसाद
बाढ़ चक्रधर प्रसाद सिंह
बख्तियारपुर सुरेंद्र पासवान
बांकीपुर मो. शौकत अली

चतुर्थ चरण :
नौतन केदार चौधरी
चनपटिया ओम प्रकाश क्रांति
सुगौली राधा मोहन सिंह
हरसिद्धि (सु) विद्या सागर आर्य
केसरिया रामशरण प्र. यादव
कल्याणपुर रामायण सिंह
रीगा अतुल बिहारी मिश्र
परिहार निजामुद्दीन अंसारी
सुरसंड नवल किशोर राउत
बेलसंड शत्रुध्न सहनी
मीनापुर प्रो. लक्ष्मीकांत
बरौली मनैजर सिंह
बड़हरिया इरफान अहमद
गौरियाकोठी तारकेश्वर यादव

पांचवां चरण :
हरलाखी राम नरेश पांडेय
बेनीपट्टी कृपानंद आजाद
खजौली अमीरुद्दीन
बाबु बरही सूर्यनारायण महतो
बिस्फी मिथिलेश झा
झंझारपुर राम नारायण यादव
नरपत गंज श्यामदेव राय
अररिया डा. एसआर झा
कोचाधामन मो. जावेद इकबाल
वनमंखी (सु) राज कुमार राज
रुपौली सावन कुमार मंडल
कदवा विनोदनंद साह
मनीहारी (सु) अनिरुद्ध प्रसाद सिंह
बरारी दिनेश कुमार यादव
बिहारीगंज निखिल कुमार झा
सोनवर्षा (सु) राज कुमार चौधरी
कुशेश्वर स्थान (सु) राजेंद्र प्रसाद
बेनीपुर राम नरेश राय
कैवटी रामचंद्र साह
जाले सुधीर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें