Advertisement
पीयू कर्मियों की हड़ताल समाप्त
हड़ताल अवधि का वेतन नहीं काटने और मांगों के मानने के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस आज से सुचारु रूप से चलेंगे काम पटना : पटना विश्वविद्यालय कर्मचारियों की हड़ताल ठीक एक माह बाद बुधवार को समाप्त हो गयी. कर्मचारियों की हड़ताल कुलपति प्रो वाइसी सिम्हाद्री के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ, जिसमें हड़ताल […]
हड़ताल अवधि का वेतन नहीं काटने और मांगों के मानने के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस
आज से सुचारु रूप से चलेंगे काम
पटना : पटना विश्वविद्यालय कर्मचारियों की हड़ताल ठीक एक माह बाद बुधवार को समाप्त हो गयी. कर्मचारियों की हड़ताल कुलपति प्रो वाइसी सिम्हाद्री के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ, जिसमें हड़ताल अवधी के वेतन को नहीं काटे जाने की बात कही गयी है. इसके साथ ही उनकी अन्य मांगों पर भी उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.
बुधवार को कर्मचारियों नेताओं और पीयू कुलपति के साथ हुई वार्ता के बाद उक्त निर्णय लिया गया. पटना विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली है. गुरुवार से विवि मुख्यालय में सभी काम सुचारू रूप से चलेंगे.
कर्मचारी संघ के महासचिव रणविजय के अनुसार कुल नौ बिंदुओं पर विवि प्रशासन के साथ सहमती बनने पर और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्ति का निर्णय लिया गया है. हालांकि कर्मचारी नेताओं ने यह भी कहा है कि उनकी मांगों को आने वाले दिनों में नजर अंदाज किया गया तो वे अपना आंदोलन फिर से कर सकते हैं और हड़ताल पुन: भी हो सकती है.
इधर कर्मचारियों के धरना स्थल पर ही विवि शिक्षा की बदहाली पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कर्मचारियों के संगोष्ठी में अखिल भारतीय विवि महासंघ के महासचिव एवी सज्जन एवं बिहार राज्य विवि महासंघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह के अतिरिक्त नेताओं, छात्रों, बुद्धिजीवी लोगों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने अपने विचार रखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement