35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

20 के बाद आयेंगे राहुल गांधी

पटना : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 20 सितंबर के आसपास बिहार आने की संभावना है. बिहार आगमन पर उनका कार्यक्रम चंपारण में हो सकता है, जहां वे राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. पार्टी सूत्रों की माने तो बिहार दौरे पर आने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार आग्रह किया जाता रहा है. पहले भी […]

पटना : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 20 सितंबर के आसपास बिहार आने की संभावना है. बिहार आगमन पर उनका कार्यक्रम चंपारण में हो सकता है, जहां वे राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. पार्टी सूत्रों की माने तो बिहार दौरे पर आने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार आग्रह किया जाता रहा है.
पहले भी भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ कांग्रेस द्वारा बिहार में शुरू की गयी पदयात्रा में उनके शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी.
इसके बाद महागंठबंधन द्वारा आयोजित स्वाभिमान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के आने का आग्रह किया गया. स्वाभिमान रैली में खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुई. कांग्रेस अध्यक्ष के रैली में भाग लेने से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह आया.
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव सभा में भाग लेने की बात कही जा रही है. सूत्रों ने बताया कि 17 सितंबर के बाद राहुल गांधी का प्रोग्राम बन सकता है. चंपारण में किसी पॉलिटिकल प्रोग्राम में वे भाग ले सकते हैं. इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जायेगी. उनका बिहार दौरा चुनाव सभा को लेकर भी हो सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें