Advertisement
पूर्व विधायक की अंत्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पूर्व विधानसभा सदस्य कामेश्वर प्रसाद सिंह के अंत्येिष्ट कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. बांस घाट पर आयोजित अंत्येिष्ट कार्यक्रम में सीएम ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी. इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानमंडल परिसर में स्व कामेश्वर प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पूर्व विधानसभा सदस्य कामेश्वर प्रसाद सिंह के अंत्येिष्ट कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. बांस घाट पर आयोजित अंत्येिष्ट कार्यक्रम में सीएम ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी. इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानमंडल परिसर में स्व कामेश्वर प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र देकर श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, कला संस्कृति युवा विभाग मंत्री रामलषन राम रमण, ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार, विधायक अरूण मांझी, विधान पार्षद नीरज कुमार, संजय सिंह, संजय गॉधी, रणवीर नदंन सहित कई विधानसभा सदस्य एवं विधान पार्षद ने भी स्व कामेश्वर प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी.
वहीं जदयू कार्यालय में आयोजित शोकसभा में प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. तथा कहा कि कामेश्वर बाबू एक निष्ठावान समाजवादी थे.
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कामेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर संवेदना प्रगट की है.
स्कूल का नाम होगा पूर्व विधायक के नाम पर
राज्य सरकार ने मोकामा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कामेश्वर सिंह के नाम पर उनके गांव में स्थित मध्य विद्यालय का नाम रखने का फैसला किया है. स्व. कामेश्वर सिंह का गांव मोकामा प्रखंड में चिंतामणी है. यहां एक मध्य विद्यालय स्थित है, जिसका नाम अब बदल कर कामेश्वर सिंह मध्य विद्यालय कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व विधायक के उल्लेखनीय कार्य करने के कारण स्कूल का नाम उनके नाम पर करने का फैसला लिया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement