राजेंद्र पुल पर जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री अनंत कुमारमोकामा . केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार मंगलवार को राजेंद्र पुल पर एक घंटे तक जाम में फंसे रहे, जिससे हड़कंप मच गया. पार्टी कार्यक्रम से पटना वापस लौट रहे केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार राजेंद्र पुल पर एक घंटा तक जाम में फंसे रहे. बेगूसराय से आ रहे केंद्रीय मंत्री के काफिले के आगे चल रही एक गाड़ी के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लिए जाने से गाड़ी रेलिंग से टकरा गयी, जिससे वाहनों का परिचालन रुक गया. केंद्रीय मंत्री जाम में करीब एक घंटा तक फंसे रहे. इसकी सूचना पर हथिदह थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार राजेंद्र पुल पर दल-बल के साथ पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रेलिंग से हटवाया. इसके बाद मंत्री का काफिला आगे निकला. केंद्रीय मंत्री के साथ पार्टी के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी भी थे.
BREAKING NEWS
मोकामा की खबर….. सं / पेज7 / फोटो आयोगा.
राजेंद्र पुल पर जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री अनंत कुमारमोकामा . केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार मंगलवार को राजेंद्र पुल पर एक घंटे तक जाम में फंसे रहे, जिससे हड़कंप मच गया. पार्टी कार्यक्रम से पटना वापस लौट रहे केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार राजेंद्र पुल पर एक घंटा तक जाम में फंसे रहे. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement