35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

28 वरीय उप समाहर्ता बनाये गये जिला भूअर्जन पदाधिकारी

संवाददाता, पटनाबिहार प्रशासनिक सेवा के 28 वरीय उप समाहर्ता को जिला भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी वरीय उप समाहर्ता की तैनाती वर्तमान पदस्थापना वाले जिले में ही किया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार- नीरज नारायण पांडेय को अररिया, अशोक कुमार […]

संवाददाता, पटनाबिहार प्रशासनिक सेवा के 28 वरीय उप समाहर्ता को जिला भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी वरीय उप समाहर्ता की तैनाती वर्तमान पदस्थापना वाले जिले में ही किया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार- नीरज नारायण पांडेय को अररिया, अशोक कुमार को अरवल, विनोद कुमार पंकज को औरंगाबाद, राजिक को बेगूसराय, संजीव कुमार सिंह को भोजपुर, तौकिर अकरम को बक्सर, महेंद्र कुमार भारती को गया, विमल कुमार सिंह को गोपालगंज, उमाकांत पांडेय को जहानाबाद, सुभाष कुमार को जमुई और सूरज कुमार सिन्हा को कैमूर में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. परमानंद कुमार को कटिहार, सामदेव नारायण दास को खगडि़या, संदीप कुमार को किशनगंज, विनय कुमार सिंह को मधेपुरा, अतिकुद्दीन को मधुबनी, विजय कुमार को मुंगेर, सुभाष नारायण को नवादा, संतोष कुमार श्रीवास्तव को अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पटना, विनय कुमार ठाकुर को सहायक निदेशक, भू अर्जन निदेशालय पटना और सुभाष चंद्र मंडल को जिला भ अर्जन पदाधिकारी रोहतास में बनाया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार जनार्दन कुमार को सहरसा, शम्स जावेद अंसारी को समस्तीपुर, कामिल अख्तर को शेखपुरा, प्रभात कुमार को शिवहर, राशि आलम को सीतामढ़ी, विमल कुमार मंडल को सुपौल और राजीव शंकर को प.चंपारण में जिला भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें