संवाददाता,पटनाप्रसार भारती ने नवेंदु कुमार को झारखंड दूरदर्शन का चैनल एडवाइजर नियुक्त किया है. उनकी पदस्थापना रांची के लिए पूर्णकालिक तौर पर की गयी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दूरदर्शन के रांची केंद्र को शीघ्र ही 24 घंटे प्रसारण वाला सेटेलाइट चैनल किया जाने वाला है. दूरदर्शन महानिदेशालय ने नवेन्दु को बतौर चैनल हेड इसे कार्यान्वित करने की जिम्मेवारी सौंपी है.फिलहाल डीडी रांची से चार घंटे का क्षेत्रीय प्रसारण होता है. नवेंदु डीडी बिहार के प्रथम चैनल एडवाइजर रहे हैं और दूरदर्शन के पटना केंद्र में पदस्थापित थे. पटना को 24 गुने सात घंटे का प्रसारण वाला चैनल बनाने, डी डी बिहार की रेटिंग बढ़ाने और जनरुचि के कई टीवी शो और कार्यक्र म शुरू करने को लेकर इनकी प्रशंसा होती रही. इनके अनुभव और कार्यदक्षता को देखते हुए डीडी डायरेक्टरेट और प्रसार भारती ने इन्हें रांची दूरदर्शन को 24 घंटे का चैनल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी है. वह दूरदर्शन से पहले लंबे समय तक प्रिंट मीडिया और निजी टीवी चैनल से जुडे़ रहे हैं.
BREAKING NEWS
नवेंदु बने दूरदर्शन झारखंड के चैनल एडवाइजर
संवाददाता,पटनाप्रसार भारती ने नवेंदु कुमार को झारखंड दूरदर्शन का चैनल एडवाइजर नियुक्त किया है. उनकी पदस्थापना रांची के लिए पूर्णकालिक तौर पर की गयी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दूरदर्शन के रांची केंद्र को शीघ्र ही 24 घंटे प्रसारण वाला सेटेलाइट चैनल किया जाने वाला है. दूरदर्शन महानिदेशालय ने नवेन्दु को बतौर चैनल हेड इसे […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement