27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली सद्भावना यात्रा

संवाददाता,पटनाबिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना यात्रा निकाली. इसका नेतृत्व बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार आशीष ने किया. यात्रा की शुरुआत सदाकत आश्रम से हुई. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. विधान पार्षद मदन मोहन झा […]

संवाददाता,पटनाबिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना यात्रा निकाली. इसका नेतृत्व बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार आशीष ने किया. यात्रा की शुरुआत सदाकत आश्रम से हुई. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. विधान पार्षद मदन मोहन झा ने सदभावना यात्रा को विदा किया. सद्भावना यात्रा गोसाई टोला ,मैनपुरा ,राजपुर पुल होते राजेंद्र प्रसाद की समाधि पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुआ. इसके बाद आयोजित सभा में राजीव गांधी के द्वारा देश व युवाओं के लिए किये गये कार्यों की चर्चा की. अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के बिहार प्रभारी राधेश्याम मुवेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 18 साल के युवाओं को मताधिकार का मौका दिया. कंप्यूटर व मोबाइल से देश-दुनिया को मुट्ठी में करने का काम किया. सद्भावना यात्रा में मंजीत आनंद साहू,ललित कुमार ,विक्रम सिंह कुमार रोहित ,प्रकाश कुमार सिंह ,दौलत इमाम , मनीष कुमार सिन्हा ,नीरज कुमार ,कुमार रत्नेश ,नागेन्द्र सहनी, रिक्की कुमार, समीर कुमार, विक्र म सिंह, विकास विशाल सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें