संवाददाता, पटना. राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रधान सचिव पथ निर्माण अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष राज्य पुल निर्माण निगम विनय कुमार एवं प्रबंध निदेशक पुल निर्माण निगम आर.एस. पी सिंह ने मुख्यमंत्री से मुख्य सचिवालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो करोड़ रुपये की राशि भेंट की. गन्ना उद्योग मंत्री रंजू गीता ने मुख्यमंत्री को भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ 1,59,500 रूपये का चेक भेंट किया. विधायक रत्नेश सदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 1,51,000 रूपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया, जबकि आयुष्मान चैरिटेबुल एजुकेशनल ट्रस्ट मुजफ्फरपुर की ओर से अशर्फी राय ने एक लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट की. साध्वी समप्रज्ञा जी, साध्वी रोहिणी जी एवं फैसल अरशद इसरी तथा अंजनी ने मुलाकात कर उन्हें विरायतन जैन मंदिर राजगीर की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये पांच लाख रुपये की राशि दी. साध्वी समप्रज्ञा ने मुख्यमंत्री को विरायतन जैन मंदिर के प्रकाशन को भी भेंट किया. मुख्यमंत्री ने जैन मंदिर कुंडलपुर,पावापुरी एवं लछुआर के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली.
BREAKING NEWS
पुल निर्माण निगम ने सीएम राहत कोष में दी दो करोड़
संवाददाता, पटना. राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रधान सचिव पथ निर्माण अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष राज्य पुल निर्माण निगम विनय कुमार एवं प्रबंध निदेशक पुल निर्माण निगम आर.एस. पी सिंह ने मुख्यमंत्री से मुख्य सचिवालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement