27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

यमुना चौधरी की जयंती पर कई लोगों को मिला पाटलिपुत्र सम्मान

लाइफ रिपोर्टर@पटनागव्य आंदोलन व बिहार में गव्य उद्योग स्थापित करने वाले स्व यमुना चौधरी की 89वीं जयंती मंगलवार को आइएमए सभागार में मनायी गयी. इस मौके पर ‘सम्मान सह सांस्कृतिक समारोह’ का आयोजन किया गया. इसके साथ कला, शिक्षा, समाज, चिकित्सा, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. इसमें गणित शिक्षा […]

लाइफ रिपोर्टर@पटनागव्य आंदोलन व बिहार में गव्य उद्योग स्थापित करने वाले स्व यमुना चौधरी की 89वीं जयंती मंगलवार को आइएमए सभागार में मनायी गयी. इस मौके पर ‘सम्मान सह सांस्कृतिक समारोह’ का आयोजन किया गया. इसके साथ कला, शिक्षा, समाज, चिकित्सा, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. इसमें गणित शिक्षा के लिए आरके झा, अंग्रेजी के लिए के जॉन, रसायन शिक्षा के लिए वी आदित्य, गायन के लिए वीणा देवी, फिजियो चिकित्सा के लिए डॉ राजीव कुमार सिंह, अभिनय के लिए आदिल रशीद, सिने अभिनय के लिए सुनील सिंह व कला निर्देशन में शालीमार को भोजपुरी फिल्म अभिनेता कुणाल सिंह ने पाटलिपुत्र सम्मान से सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत में स्व यमुना चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उनके बारे में सभी लोगों ने अपनी राय रखी. अतिथियों का स्वागत स्व यमुना चौधरी के पुत्र विश्वमोहन चौधरी ‘संत’ ने किया. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ इसमें पंडित कपिलेश्वर शर्मा, दुलारी सिंह, नीलम सिंह, डॉ रीना, डॉ अमृता, मंदाकिनी सिंह, रेणु किशोर के साथ कई लोगों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. मौके पर बिहार विधान पार्षद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, गंगा प्रसाद, संजय पासवान, जिया लाल आर्य, राजीव कुमार सिंह, परिमलेंदु, डॉ अनिल सुलभ, रंजन, तेज नारायण राय, नृपेंद्र नाथ गुप्त के साथ कई अन्य लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें