21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आठ लाख के गहने व नकदी ले उड़े चोर

संवाददाता, पटना शास्त्री नगर थाने के पटेल नगर रोड संख्या पांच स्थित मकान संख्या 38 में भारतीय वन सेवा के अधिकारी अरुण कुमार व उनके किरायेदार मीडियाकर्मी अशोक कुमार सिंह के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोर करीब आठ लाख के गहने व हजारों नकदी ले गये. इसकी जानकारी उस समय हुई जब मीडियाकर्मी श्री […]

संवाददाता, पटना शास्त्री नगर थाने के पटेल नगर रोड संख्या पांच स्थित मकान संख्या 38 में भारतीय वन सेवा के अधिकारी अरुण कुमार व उनके किरायेदार मीडियाकर्मी अशोक कुमार सिंह के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोर करीब आठ लाख के गहने व हजारों नकदी ले गये. इसकी जानकारी उस समय हुई जब मीडियाकर्मी श्री सिंह चार दिन बाद अपने सासाराम स्थित पैतृक घर से वापस पटेल नगर स्थित फ्लैट पर शुक्रवार की सुबह पहुंचे. चोरों ने मेन गेट का ताला नहीं तोड़ा था, बल्कि दोनों फ्लैटों का ताला तोड़ कर अंदर घुस गये थे और सभी कमरों में रहे अलमारी को तोड़ कर गहने व नकदी ले गये. बताया जाता है कि वन सेवा के अधिकारी भोपाल में पदस्थापित हैं और वे अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं. उस मकान में केवल अशोक कुमार सिंह ही रहते हैं. श्री सिंह ने बताया कि उनके फ्लैट से आठ लाख के गहने व हजारों नकद की चोरी कर ली गयी है. इस संबंध में पुलिस को जानकारी दे दी गयी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें