संवाददाता, पटनाजदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि गांधी मैदान की रैली में भाजपा की हवा निकल गयी. जिस विराट कार्यकर्ता समागम में लाखों कार्यकर्ताओं के आने का दावा भाजपा के नेता करते थे, उनके कार्यकर्ताओं ने ही उन्हें निराश कर दिया. इस रैली में जितनी दूरी में पंडाल बना था वह भी ढंग से नहीं भर पाया था. दो लाख कार्यकर्ताओं के आने का दावा करने वाली भाजपा के इस समागम में मात्र 20 से 25 हजार लोग ही पहुंच पाये थे. इस कार्यकर्ता रैली से इतना तो साबित हो गया कि बिहार की जनता ही नहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी भाजपा को नकार चुके हैं. इस थोड़ी सी भीड़ ने भाजपा के तमाम आवरण को उतार दिया है. भाजपा को यह एहसास हो जाना चाहिए कि बिहार की जनता अब उन्हें स्वीकारने वाली नहीं है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं को जुटाने में नाकाम रहे. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि इस रैली से भाजपा को अपने आप को कमजोर होने का एहसास हो गया होगा. भाजपा नेता सुशील मोदी ने इसे शक्ति प्रदर्शन का नाम दिया था, लेकिन ये पूरी तरह से कमजोर प्रदर्शन रहा है. इस रैली से भाजपा की कमजोरी स्पष्ट रूप से सामने आ गयी. साथ ही भाजपा के अंदर का कलह भी सामने आ गया. पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में हो रहा ये कार्यकर्ता समागम में पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को ही निमंत्रण नहीं दिया गया और वे रैली में शामिल नहीं हुए. सुशील मोदी की साजिश सामने आ गयी है. एक दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा पटना में थे, ऐसा क्या हो गया कि वो पटना से चले गये.
BREAKING NEWS
भाजपा रैली निकली हवा, खोखले साबित हुए दावे : संजय सिंह
संवाददाता, पटनाजदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि गांधी मैदान की रैली में भाजपा की हवा निकल गयी. जिस विराट कार्यकर्ता समागम में लाखों कार्यकर्ताओं के आने का दावा भाजपा के नेता करते थे, उनके कार्यकर्ताओं ने ही उन्हें निराश कर दिया. इस रैली में जितनी दूरी में पंडाल बना था […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement