21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

12 महिला रेलकर्मियों को मिला सम्मान

पटना . पूर्व मध्य रेल में उत्कृष्ट कार्य करने पर 12 महिला रेल कर्मचारियों को सम्मान दिया गया. पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की ओर से आयोजित सम्मान सभा को संबोधित करते हुए महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मनु मित्तल ने कहा कि रेल संगठन महिला कर्मचारियों की हौसला बुलंद करने के लिए सम्मान […]

पटना . पूर्व मध्य रेल में उत्कृष्ट कार्य करने पर 12 महिला रेल कर्मचारियों को सम्मान दिया गया. पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की ओर से आयोजित सम्मान सभा को संबोधित करते हुए महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मनु मित्तल ने कहा कि रेल संगठन महिला कर्मचारियों की हौसला बुलंद करने के लिए सम्मान सभा का आयोजन करता है. संगठन की अध्यक्ष ने कहा कि इन दिनों रेलवे में महिला बढ़ चढ़ कर काम कर रही हैं. यही वजह है कि महिलाएं अपने क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं. मित्तल ने सभी 12 महिला कर्मचारियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रस्तुत किये. मौके पर उपाध्यक्ष सुभदा दवे व शिल्पी मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें