35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रामेश्वर राय के पार्थिव शरीर पर दी गयी श्रद्धांजलि

त्ररामेश्वर राय के पार्थिव शरीर पर दी गयी श्रद्धांजलि : पटना. पूर्व विधान पार्षद स्व. रामेश्वर राय के निधन पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा स्व. राय 1991 से लगातार 12 सालों तक विधान परिषद के सदस्य रहे हैं. जेपी आंदोलन के सक्रिय भूमिका निभाने […]

त्ररामेश्वर राय के पार्थिव शरीर पर दी गयी श्रद्धांजलि : पटना. पूर्व विधान पार्षद स्व. रामेश्वर राय के निधन पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा स्व. राय 1991 से लगातार 12 सालों तक विधान परिषद के सदस्य रहे हैं. जेपी आंदोलन के सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्व. राय समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं. वे जेपी आंदोलन के समय भूमिगत रह कर संघर्ष नाम की पत्रिका निकालते ते. उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है. स्व. रामेश्वर राय का पार्थिव शरीर सुबह साढ़े नौ बजे पार्टी कार्यालय लाया गया. जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी है. इस मौके पर मंत्री रामलखन राम रमण, विधान पार्षद नीरज कुमार, संजय कुमार सिंह गांधी, रुदल राय, महासचिव रवींद्र सिंह, सीताराम दुखारी, हुलेश मांझी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. सलाम, इम्तियाज अहमद अंसारी, प्रतिभा सिंह, शायरा बानो, किरण रंजन, शिवशंकर निषाद, मुन्नी देवी, नीता चौधरी समेत अन्य ने भी श्रद्धांजलि दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें