28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दानापुर महिलाओं को अपने अधिकार के लिए एकजुट होना होगा: विद्यानंद विकल

कार्यक्रम का उद्घाटन करते विद्यानंद विकल व बिंदेश्वरी प्रसाद का फोटो दो दानापुऱ महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए एकजुट होना होगा़ उक्त बातें अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने शुक्रवार को उत्क्रमिक मध्य विद्यालय बृजनारायणपुर में महिला कामगार संगठन व असंगठित क्षेत्र कामगार संगठन द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा […]

कार्यक्रम का उद्घाटन करते विद्यानंद विकल व बिंदेश्वरी प्रसाद का फोटो दो दानापुऱ महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए एकजुट होना होगा़ उक्त बातें अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने शुक्रवार को उत्क्रमिक मध्य विद्यालय बृजनारायणपुर में महिला कामगार संगठन व असंगठित क्षेत्र कामगार संगठन द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा के अवसर पर सावित्री बाई फुले स्मृति समारोह का उद्घाटन करते हुए कही़ श्री विकल ने कहा कि महिलाओं को राजनीति के लेकर सभी क्षेत्र में भागीदारी देकर ही उनका उत्थान किया जा सकता है़ उन्होंने सावित्री बाई फूले के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताते हुए मार्ग पर चलाने की आह्वान की़ जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को समाज में भागीदारी देकर ही उनका विकास किया जा सकता है़ महिला कामगार संगठन की संयोजिका शर्मिला सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को एकजुट होकर अपनी अधिकार व हक के लिए आगे आना होगा़ एक्शन एड इंडिया के कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज स्वेताभ, मुखिया लक्ष्मी देवी, अभिषेक कुमार, प्रतिभा कुमारी, राकेश कुमार, विजयकांत सिन्हा, राधिका देवी, ललिता सिंह, मालती देवी रिंकू देवी, सरिता टोप्पो , संगीता देवी, रामशीला देवी, मालती देवी, सविता देवी ने अपने-अपने विचार व्यक्त की़ शैल देवी, रिंकू, संगीता , रामशीला व अन्य ने चुल्हा का चौपाल नाटक की प्रस्तुत की़ मंच का संचालन महेंद्र कुमार रोशन ने किया़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें