पटना. कांग्रेस द्वारा भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन शुक्रवार को दो धड़ों में बंट गया. एक तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बुद्धा टू गांधी पदयात्रा की शुरुआत बोधगया से की. दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद रामदेव राय ने राजेंद्र समाधि स्थल से गांधी मूर्ति (गांधी मैदान) मार्च निकाला. श्री राय के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी बांसघाट स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की समाधि से पैदल मार्च कर गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास समापन किया. श्री राय ने भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को लेकर अपना अलग रास्ता तैयार किया है. पार्टी के कार्यक्रम को वह अलग तरीके से चलायेंगे. अपने को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम से अलग उन्होंने स्वतंत्र मार्च किया. उनके साथ जनार्दन शर्मा, कमलदेव नारायण शुक्ला, अजय कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, पंकज यादव, परवेज अहमद, अभय कुमार सिंह सार्जन, अरविंद लाल रजक, सिद्धार्थ क्षत्रिय, उमेश कुमार राम, डा रवींद्र पांडेय, सैयद फिरोज हसन, मो वसी अख्तर, शकील आलम, सुमीत कुमार सिन्हा, जयप्रकाश त्रिवेदी सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी के नेता मौजूद थे.
BREAKING NEWS
कांग्रेस का मुद्दा एक, अध्यक्ष से अलग रामदेव राय ने किया पैदल मार्च
पटना. कांग्रेस द्वारा भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन शुक्रवार को दो धड़ों में बंट गया. एक तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बुद्धा टू गांधी पदयात्रा की शुरुआत बोधगया से की. दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद रामदेव राय ने राजेंद्र समाधि स्थल से गांधी मूर्ति (गांधी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement