Advertisement
कानून बना, पर नहीं होता पालन : सुधा वर्गीज
पटना: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना ऑब्सटेट्रिक गायनोकोलॉजिकल सोसाइटी को ओर से प्रसिद्ध स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ मंजु गीता मिश्र को लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि सुधा वर्गीज ने कहा कि देश में महिलाओं को संविधान व कानून ने अधिकार संपन्न बनाया है, मगर उनका पालन […]
पटना: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना ऑब्सटेट्रिक गायनोकोलॉजिकल सोसाइटी को ओर से प्रसिद्ध स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ मंजु गीता मिश्र को लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया.
मौके पर मुख्य अतिथि सुधा वर्गीज ने कहा कि देश में महिलाओं को संविधान व कानून ने अधिकार संपन्न बनाया है, मगर उनका पालन नहीं होता है. इसके चलते महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है. महिलाओं के साथ भेदभाव की चर्चा के साथ-साथ आज के परिदृश्य में अपने अधिकारों व कर्तव्यों के लिए महिलाओं को सजग होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं सजग नहीं होंगी, तब तक उनका अधिकार आसानी से नहीं मिलेगा. इसलिए अब समय आ गया है कि वे सजग हो और अपने अधिकारों का उपयोग करें.
लड़का व लड़की में अंतर करना गलत : डॉ शांति
डॉ शांति राय ने कहा कि शादी के बाद बहुत जगह माता-पिता लड़की के घर का अन्न भी नहीं खाते हैं. क्योंकि लड़की को पराया धन का दर्जा दिया गया है. लोगों को समझना चाहिए कि लड़की लक्ष्मी होती है व पूरे घर की जिम्मेवारी अपने कंधों पर लेकर चलती है. ऐसे में लड़का व लड़की में अंतर करना बिल्कुल गलत है. डॉ मंजु गीता मिश्र 24 घंटे काम कर मरीजों की सेवा करती रही हैं. समारोह में डॉ कुमकुम सिन्हा, डॉ विनीता सिंह, डॉ सुप्रिया , डॉ शिप्रा राय, डॉ शारदा सहाय, डॉ केजी कपूर, प्रज्ञा मिश्र आदि मौजूद थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement