24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मंदिर से लौट रही महिला से छेड़खानी, कपड़े खींच

मसौढ़ी : थाना क्षेत्र के न्यूमणिचक में बीते शुक्रवार की रात पूजा कर घर लौट रही महिला के साथ युवक ने छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ डाले. विवाहिता द्वारा शोर मचाने पर युवक भाग निकला. इधर, पुलिस ने शनिवार को आरोपित लहसुना ग्रामवासी सुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक […]

मसौढ़ी : थाना क्षेत्र के न्यूमणिचक में बीते शुक्रवार की रात पूजा कर घर लौट रही महिला के साथ युवक ने छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ डाले. विवाहिता द्वारा शोर मचाने पर युवक भाग निकला. इधर, पुलिस ने शनिवार को आरोपित लहसुना ग्रामवासी सुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक महिला शुक्रवार की रात मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी. आरोप है कि इसी दौरान सुड्डू सिंह ने उसे जबरदस्ती कहीं ले जाने का प्रयास किया. महिला द्वारा विरोध करने पर उसने उसके साथ छेड़खानी की और कपड़े फाड़ डाले. महिला द्वारा शोर मचाने पर वह भाग निकला. बाद में महिला ने सुड्डू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.

आरोप हैकि पूर्व में भी सुड्डू सिंह ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया था , लेकिन लोकलाज के कारणवह चुप्पी साध ली थी. इधर, पुलिस ने सुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें