27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजगीर में 20 एकड़ जमीन में बनेगी फिल्म सिटी

नवग्बर में बिहार संग्रहालय बन कर हो जायेगा तैयारजुलाई में संग्रहाल की चिल्ड्रेन गैलरी बच्चों के लिए खुलेगी कैबिनेट की बैठक में राजगीर में फिल्म सिटी निर्माण की स्वीकृति मिलने की है उम्मीद बिहार संग्रहालय के निर्माण में नहीं हुई कोई गड़बड़ी : आनंद किशोर संवाददाता, पटना राजगीर में बिहार की पहली फिल्म सिटी होगी. […]

नवग्बर में बिहार संग्रहालय बन कर हो जायेगा तैयारजुलाई में संग्रहाल की चिल्ड्रेन गैलरी बच्चों के लिए खुलेगी कैबिनेट की बैठक में राजगीर में फिल्म सिटी निर्माण की स्वीकृति मिलने की है उम्मीद बिहार संग्रहालय के निर्माण में नहीं हुई कोई गड़बड़ी : आनंद किशोर संवाददाता, पटना राजगीर में बिहार की पहली फिल्म सिटी होगी. 20 एकड़ में बननेवाली इस फिल्म सिटी में फिल्म निर्माण संबंधी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उक्त जानकारी शुक्रवार को युवा कला-संस्कृति विभाग के सचिव आनंद किशोर ने दी. उन्होंने संकेत दिये कि कैबिनेट की अगली बैठक में राजगीर में फिल्म सिटी निर्माण की स्वीकृति मिल जायेगी. पटना में बेली रोड पर बन रहा बिहार म्यूजियम नवंबर तक सभी के लिए खुल जायेगा. इसके पूर्व जुलई में बिहार संग्रहाल का चिल्ड्रेन-गैलरी बच्चों के लिए खोल दिया जायेगा. उन्होंने बिहार संग्रहालय के निर्माण में किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट से 26 नवम्बर, 2009 में 400 करोड़ की लागत से पटना में बिहार संग्रहालय के निर्माण की स्वीकृति मिली थी. पुन: 16 मई, 2013 को कैबिनेट ने बिहार संग्रहालय के निर्माण लागत में वृद्धि की स्वीकृति दी है. कैबिनेट ने निर्माण लागत बढ़ा कर 498 करोड़ कर दिया है. बिहार में पुल-सड़क व अन्य भवनों के निर्माण लागत में समय-समय पर वृद्धि की स्वीकृति दी जाती रही है. उन्होंने बताया कि पटना में ले-दे कर एक ही म्यूजियम है, जो 1917 में बना था. पटना में बिहार-संग्रहालय बनाने की योजना वर्षों से अटकी पड़ी थी. अब इसके पूरा होने में कोई अड़चन नही हैं. बताते चले कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार संग्रहालय निर्माण में गड़बड़ी होने की आशंका जतायी थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें