27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महाविष्णु यज्ञ में अर्निमंथन से प्रकट हुए अग्निदेव

अति महाविष्णुदेव यज्ञ का पांचवां दिनफोटो तरैया से है, कैप्शन होगा: अर्निमंथन करते यजमानतरैया (सारण). प्रखंड के मलुआ बाजार पर ग्यारह दिवसीय अति महाविष्णु यज्ञ के पांचवें दिन बुधवार की संध्या समय वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अर्निमंथन विधि द्वारा अग्निदेव प्रकट हुए. अर्निमंथन श्री श्री 108 नागा बाबा के द्वारा प्रारंभ हुआ. इसके पूर्व आचार्य […]

अति महाविष्णुदेव यज्ञ का पांचवां दिनफोटो तरैया से है, कैप्शन होगा: अर्निमंथन करते यजमानतरैया (सारण). प्रखंड के मलुआ बाजार पर ग्यारह दिवसीय अति महाविष्णु यज्ञ के पांचवें दिन बुधवार की संध्या समय वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अर्निमंथन विधि द्वारा अग्निदेव प्रकट हुए. अर्निमंथन श्री श्री 108 नागा बाबा के द्वारा प्रारंभ हुआ. इसके पूर्व आचार्य शशि भूषण तिवारी द्वारा अति महाविष्णु यज्ञ के ग्यारह यजमनों द्वारा बारी-बारी में अर्निमंथन किया गया. आचार्य के अनुसार, अग्निदेवता के प्रकट होते ही यज्ञ देवता का आगमन यज्ञस्थल पर हो गया और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी हवनकुंडों में हवन प्रारंभ हो गया. यज्ञमंडप की परिक्रमा भी प्रारंभ हो गयी. अर्निमंथन में यजमान कृष्णा कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार राय, प्रो अनिल सिंह, अवध किशोर गुप्ता, धर्मेंद्र चौबे, विनोद सिंह, रामबालक सिंह, विनोद महतो, डॉ राम भगवान साह शामिल थे. वहीं, शिक्षक वरुण सिंह, राजेश राय, मनोज गुप्ता, मनोज ओझा, कौशल पाठक समेत अन्य भक्तगणों ने सक्रिय सहयोग किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें