21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहटा की खबर सं/ पेज 6

मानव मन की समस्या को जड़ से समाप्त करें : विश्वंभरा बिहटा . जब तक धर्म प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में प्रकट नहीं हो जाता तब तक राष्ट्र में समस्या जन्म लेती है . अगर समस्या का समाधान करना है तो मानव मन की समस्या को जड़ से समाप्त करना होगा .जब तक ब्रह्मज्ञान की […]

मानव मन की समस्या को जड़ से समाप्त करें : विश्वंभरा बिहटा . जब तक धर्म प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में प्रकट नहीं हो जाता तब तक राष्ट्र में समस्या जन्म लेती है . अगर समस्या का समाधान करना है तो मानव मन की समस्या को जड़ से समाप्त करना होगा .जब तक ब्रह्मज्ञान की धारा को सारे विश्व मे प्रवाहित नहीं किया जायेगा, तब तक न शांति के गीत होंगे और ना ही प्रेम का प्रकाश होगा . उक्त बातें मंगलवार को बिहटा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में छठे दिन मंगलवार को कथा वाचिका सुश्री विश्वंभरा भारती ने कहीं. गले से सोने की चेन उड़ाते दो महिलाएं गिरफ्तारबिहटा . महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बिहटेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने आये श्रद्धालुओं के गले का चेन छीन कर भाग रही दो महिलाओं को बिहटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाप्रभारी शंभु यादव ने बतलाया कि बिक्र म निवासी सत्येंद्र यादव की पत्नी मनीषा देवी व बिहटा रामनगर निवासी श्रीकुमार राय की बेटी संगीता देवी मंदिर में जलाभिषेक करने गयी थीं. जहां भीड़ का फायदा उठा कर करीब आधा दर्जन महिला चोरों ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा ली. घटना के बाद शोर करने पर दो महिला चोरों को बिहटा पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया . दोनों की पहचान भोजपुर निवासी बबीता देवी व आशा देवी के रूप में की गयी है. बिहटा को हरा कर मुगलसराय पहुंचा फाइनल मंे बिहटा. जीजे कॉलेज के खेल मैदान पर 19 वीं शहीद स्मृति इनामी क्रि केट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मंे मुगलसराय ने रोहित कुमार की शानदार पारी से बिहटा एकादश को 65 रनों से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें