35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दीन दयाल के सपनों का बिहार बनायेगी भाजपा : अश्विनी चौबे

फोटो — नंद किशोर व सीपी ठाकुर ने जागरण रथ को दिखायी हरि झंडी संवाददाता,पटना सांसद अश्विनी चौबे ने कहा है कि भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों का बिहार बनायेगी. पंडित दीन दयाल ने कहा था कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की सेवा ही मानव सेवा है. भाजपा उनके बताये […]

फोटो — नंद किशोर व सीपी ठाकुर ने जागरण रथ को दिखायी हरि झंडी संवाददाता,पटना सांसद अश्विनी चौबे ने कहा है कि भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों का बिहार बनायेगी. पंडित दीन दयाल ने कहा था कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की सेवा ही मानव सेवा है. भाजपा उनके बताये रास्ते पर चल रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए. वह भाजपा मुख्यालय में दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे.भाजपा कार्यकर्ता अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में सदस्यता जागरण रथ को हरी झंडी विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव, सांसद डॉ सीपी ठाकुर और संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने रवाना किया. शाश्वत चौबे ने बताया कि रथ के माध्यम से सदस्यता अभियान की तकनीकी जानकारी दी जायेगी. रथ संपूर्ण बिहार में भ्रमण करेगा. प्रदेश भाजपा के सदस्यता प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि सूबे में 75 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी हर हाल में हासिल करेगी. पुण्य तिथि समारोह में पूर्व सांसद विजय सिंह यादव, विधायक अरुण सिन्हा सह संगठन मंत्री शिव नारायण सिंह,संजय मयूख,डॉ राजेंद्र गुप्ता, विनोद नारायण झा, नितिन नवीन,संजीव कुमार मिश्र,आनंद मिश्र,युगल किशोर पांडेय और परशुराम चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें