उनके समक्ष राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अनिल यादव, अखिल भारतीय महुरी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद, राजद के प्रदेश महासचिव व यादव महासंघ के प्रदेश सचिव ब्रजलाल यादव, कोरावा के मुखिया अनिल कुमार यादव, जिला पर्षद सदस्य सुधीर कुमार सिंह, पटना नगर निगम के पार्षद सुधीर यादव आदि ने सदस्यता ली.
Advertisement
जनता की नजरों में गिर चुके नीतीश: रामकृपाल
पटना. केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक कैरियर समाप्ति पर है. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से हाथ मिलाने और महादलित मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटाने का अभियान चला कर वह जनता की नजरों से गिर चुके हैं. भाजपा मुख्यालय में मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा जनतंत्र में […]
पटना. केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक कैरियर समाप्ति पर है. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से हाथ मिलाने और महादलित मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटाने का अभियान चला कर वह जनता की नजरों से गिर चुके हैं. भाजपा मुख्यालय में मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा जनतंत्र में विश्वास करनेवाली पार्टी है. उन्होंने आप के नेता केजरीवाल को बधाई दी.
पटना सदर की उपप्रमुख संजू देवी, मारवाड़ी संघ के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र प्रभाकर, पप्पू यादव, विजय कुमार, रामाकांत यादव, अरुण यादव, दिलीप कुमार यादव, अनमोल आर्यन, अजय शर्मा, मुकेश कुमार पांडेय आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement