35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दो दिनों में दो सौ क्विंटल खरीदा गया धान

प्रखंड प्रमुख ने धान बेच की शुरुआततरैया (सारण). प्रखंड मुख्यालय स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र पर धान की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है. दो-दिनों में लगभग दो सौ क्विंटल धान क्रय केंद्र पर खरीदा गया. धान अधिप्राप्ति केंद्र के कार्यपालक सहायक कुंदन कुमार ने बताया कि प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह ने सर्वप्रथम धान बेच कर […]

प्रखंड प्रमुख ने धान बेच की शुरुआततरैया (सारण). प्रखंड मुख्यालय स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र पर धान की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है. दो-दिनों में लगभग दो सौ क्विंटल धान क्रय केंद्र पर खरीदा गया. धान अधिप्राप्ति केंद्र के कार्यपालक सहायक कुंदन कुमार ने बताया कि प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह ने सर्वप्रथम धान बेच कर धान अधिप्राप्ति केंद्र पर खरीदारी का शुभारंभ किया. उन्होंने लगभग 45 क्विंटल धान बेचा. कार्यपालक सहायक श्री कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे इन्फोर्समेंट मिल रहा है, किसान धान बेच रहे हैं. क्रय केंद्र प्रभारी सह बीएओ भृगुनाथ सिंह ने किसानों से साफ -सुथरा धान लाने की अपील की.जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष को मातृशोकतरैया (सारण). थाना क्षेत्र के बगही हरखपुर निवासी व जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सहनी की 85 वर्षीया मां सीता देवी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया. परिजनों ने बताया कि सुबह में उन्हें ठंड लग गयी थी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. उनका दाह-संस्कार चंवलिया घाट पर किया गया. दाह-संस्कार के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें