18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वाल्मीकिनगर में कैबिनेट की बैठक 17 फरवरी को

बगहा (प. चंपारण). आगामी 17 फरवरी को वाल्मीकिनगर में कैबिनेट की बैठक होगी. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने वाल्मीकिनगर में प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक की तिथि गुरुवार को निर्धारित कर दी. वाल्मीकिनगर के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने बताया कि बगहा और इस इलाके के विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर कैबिनेट […]

बगहा (प. चंपारण). आगामी 17 फरवरी को वाल्मीकिनगर में कैबिनेट की बैठक होगी. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने वाल्मीकिनगर में प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक की तिथि गुरुवार को निर्धारित कर दी. वाल्मीकिनगर के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने बताया कि बगहा और इस इलाके के विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी. सीएम ने कैबिनेट की बैैठक की तैयारी का निर्देश विभागीय अधिकारियोें को दे दिया है. संभावना है कि कैबिनेट की बैठक में बगहा को राजस्व जिला एवं धनहा को राजस्व अनुमंडल का दर्जा दिये जाने की घोषणा होगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें