तरैया (सारण). प्रखंड के उसुरी बाजार स्थित ब्रह्म स्थान के परिसर में उसरी मठ संपत्ति संरक्षण समिति का गठन किया गया. इसमें 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया. समिति गठन के बाद सदस्यों ने उसुरी कबीर पंथी मठ की चल-अचल संपत्ति एवं वन-वृक्ष संपत्ति की सुरक्षा पर गहन चर्चा की. समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मठ की चल-अचल संपत्ति की पूर्ण सुरक्षा करेगी. मठ की भूमि पर अवैध रूप से किये गये कब्जे को कानून का सहारा लेकर मुक्त करायेगी. इस समिति के गठन की सूचना एवं प्रतिलिपि बीडीओ, तरैया एवं सीओ, तरैया को समिति के सचिव सिपाही चौरसिया ने दी. कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष के रूप में कमलाकांत को चुना गया. वहीं, सहायक कोषाध्यक्ष कमलदेव राय को चुना गया. वहीं सदस्य के रूप में 15 लोगों का चुनाव हुआ.
BREAKING NEWS
उसरी मठ संपत्ति संरक्षण समिति का हुआ गठन
तरैया (सारण). प्रखंड के उसुरी बाजार स्थित ब्रह्म स्थान के परिसर में उसरी मठ संपत्ति संरक्षण समिति का गठन किया गया. इसमें 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया. समिति गठन के बाद सदस्यों ने उसुरी कबीर पंथी मठ की चल-अचल संपत्ति एवं वन-वृक्ष संपत्ति की सुरक्षा पर गहन चर्चा की. समिति ने सर्वसम्मति […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement