23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जेल से छूटे कैदी को चाकू मार कर किया घायल

जमानत मिलने पर शुक्रवार की देर शाम मंडल कारा से हुआ था रिहासदर अस्पताल में चल रहा इलाजछपरा (सारण). शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक से स्टेशन जाने के क्रम में जेल से छूटे एक कैदी को अज्ञात अपराधियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार की देर संध्या […]

जमानत मिलने पर शुक्रवार की देर शाम मंडल कारा से हुआ था रिहासदर अस्पताल में चल रहा इलाजछपरा (सारण). शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक से स्टेशन जाने के क्रम में जेल से छूटे एक कैदी को अज्ञात अपराधियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार की देर संध्या करीब साढ़े सात बजे की बतायी जाती है. जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के पकढ़ीहा स्व. वशिष्ठ सिंह के पुत्र इंदर कुमार सिंह शुक्रवार को देर संध्या मंडल कारा से रिहा हुआ. घर जाने के लिए वह स्टेशन जा रहा था कि इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर हमला बोल दिया और चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. उसे दो स्थानों पर चाकू लगा है. बताया जाता है कि इंदर सिंह एक आपराधिक मामले में छपरा मंडल कारा में करीब एक वर्ष से बंद था. न्यायालय द्वारा जमानत मिलने पर शुक्रवार को जेल प्रशासन ने उसे रिहा किया. रिहा होने के बाद घर जाते समय यह घटना हुई. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. ऐसी आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण यह घटना हुई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें